ePaper

रक्षामंत्री पर्रिकर ने बताया सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे कहां से मिली प्रेरणा

Updated at : 17 Oct 2016 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
रक्षामंत्री पर्रिकर ने बताया सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे कहां से मिली प्रेरणा

नयीदिल्ली :रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे की प्रेरणा क्या है और इसे कैसे कार्यरूप दिया जा सका इसे बारे में अपना अनुभव साझा किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में प्रधानमंत्री व उनका मेल […]

विज्ञापन

नयीदिल्ली :रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे की प्रेरणा क्या है और इसे कैसे कार्यरूप दिया जा सका इसे बारे में अपना अनुभव साझा किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में प्रधानमंत्री व उनका मेल लोगों को समझ में नहीं आ रहा था. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के राज्य से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गोवा से आने वाला मैं रक्षामंत्री, सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में यह मेल लोगों को समझ में नहीं आ रहा था, शायद इसके मूलमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सीख ही थी. मालूम हो कि मोदी व पर्रिकर दोनों संघ से जुड़े हैं.

पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक जवान के शहीद होने के एक दिन बाद, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि भारतीय सेना इस तरह के संघर्ष विराम के उल्लंघन का करारा जवाब दे रही है. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच-छह वर्षों में सैकड़ों बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है, आंकड़े देख लीजिए.

अंतर सिर्फ इतना है कि अगर अब वे ऐसा करते हैं तो हम उन्हें करारा जवाब देते हैं.’ जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने कल दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया. इससे पहले पर्रिकर ने भारतीय सेना को ‘हनुमान’ के समान बताया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola