ePaper

पाकिस्तान द्वारा पकडे गए भारतीय सैनिक को छुडाने की कोशिशें जारी

Updated at : 02 Oct 2016 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा पकडे गए भारतीय सैनिक को छुडाने की कोशिशें जारी

पुणे : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि सेना के जवान चंदू बाबूलाल चव्हाण को पाकिस्तान से वापस लाने के लिए डीजीएमओ के जरिये एक सुगठित तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है. चव्हाण गलती से सीमा पार कर गए थे जिसके बाद पाकिस्तान ने उन्हें पकड लिया. उन्होंने कहा, ‘‘वह सीमा पार […]

विज्ञापन

पुणे : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि सेना के जवान चंदू बाबूलाल चव्हाण को पाकिस्तान से वापस लाने के लिए डीजीएमओ के जरिये एक सुगठित तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है. चव्हाण गलती से सीमा पार कर गए थे जिसके बाद पाकिस्तान ने उन्हें पकड लिया.

उन्होंने कहा, ‘‘वह सीमा पार कर गए, ऐसा सीमाई इलाकों में होता रहता है. डीजीएमओ :सैन्य अभियान महानिदेशक: के जरिये एक सुगठित तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है.’ गत 30 सितंबर को 37 राष्ट्रीय रायफल्स के जवान चव्हाण गलती से नियंत्रण रेखा पार कर गए थे. डीजीएमओ ने हॉटलाइन पर पाकिस्तान को इसकी जानकारी दे दी है.

सेना ने कहा, ‘‘दोनों ही तरफ सेना एवं आम नागरिकों का गलती से सीमा पार कर जाना असामान्य नहीं है. उन्हें मौजूदा तंत्रों के जरिये वापस ले आया जाता है.’

आपको बता दें किशुक्रवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिक के परिवार को फोन कॉल कर उसकी रिहाई के लिए पूरी कोशिशें किए जाने को लेकर आश्वस्त किया था. चव्हाण के साथ हुई घटना की खबर सुनकर उसकी दादी की सदमे से मौत हो गयी. पर्रिकर ने साथ ही कहा कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी असामान्य चीज की पुलिस को जानकारी देनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola