जयललिता के इलाज के लिए ब्रिटेन के डॉक्टर रिचर्ड जॉन बील पहुंचे अस्पताल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2016 2:56 PM
चेन्नई : अन्नाद्रमुक प्रमुख जे. जयललिता स्वस्थ हैं. इसकी जानकारी पार्टी की ओर से दी गई है. अन्नाद्रमुक ने अस्पताल में भर्ती पार्टी प्रमुख जयललिता के स्वस्थ की जानकारी देते हुए कहा कि वह ठीक हैं और ब्रिटेन से एक डॉक्टर उनकी जांच करने के लिए पहुंचा है. वरिष्ठ अन्नाद्रमुक नेता एवं पूर्व मंत्री पी […]
चेन्नई : अन्नाद्रमुक प्रमुख जे. जयललिता स्वस्थ हैं. इसकी जानकारी पार्टी की ओर से दी गई है. अन्नाद्रमुक ने अस्पताल में भर्ती पार्टी प्रमुख जयललिता के स्वस्थ की जानकारी देते हुए कहा कि वह ठीक हैं और ब्रिटेन से एक डॉक्टर उनकी जांच करने के लिए पहुंचा है.
वालारामती ने कहा, ‘‘कुछ ईर्ष्यालु लोग अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित करने के लिए गलत अभियान चला रहे हैं.’ इस बीच, बताया जाता है कि ब्रिटेन के डॉक्टर रिचर्ड जॉन बील मुख्यमंत्री की जांच के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचे. जयललिता अपोलो अस्पताल में ही भर्ती हैं. उन्हें बुखार और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रहने की सलाह दी गई है.
आपको बता दें कि जयललिता के समर्थकों ने उनकी तस्वीर जारी करने की मांग की थी जिसके बाद पार्टी की ओर से बयान जारी किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










