जम्मू-कश्मीर : अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, फायरिंग जारी

Updated at : 01 Oct 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर : अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, फायरिंग जारी

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में फायरिंग की और मोर्टार दागे. पाकिस्तान की ओर से फायरिंग सुबह चार बजे से रुक-रुक कर जारी है. आपको बता दें कि भारतीय सेना ने बुधवार (28 सितंबर) को लाइन […]

विज्ञापन

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में फायरिंग की और मोर्टार दागे. पाकिस्तान की ओर से फायरिंग सुबह चार बजे से रुक-रुक कर जारी है.

आपको बता दें कि भारतीय सेना ने बुधवार (28 सितंबर) को लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार करके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था. भारतीय सेना ने दुश्मनों को भारी नुकसान पहुंचाया था. पाकिस्तान ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को झूठ बताते हुए कहा है कि भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किया बल्कि युद्ध विराम तोड़ा था जिसका करारा जवाब दिया गया था और इस दौरान पाकिस्तान के 2 सिपाही मारे गए थे.

पाकिस्तान ने मारे गए सिपाहियों की तस्वीरें भी जारी की थीं. जिन सिपाहियों की मौत हुई वे दोनों हवलदार रेंक के थे. जिनमें से एक का नाम जुम्मा खान था और दूसरे का नाम नाइक इम्तियाज बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola