जम्मू-कश्मीरः पुलवामा पुलिस स्टेशन पर बीती रात आतंकियों ने किया हमला

श्रीनगर: कुपवाड़ा में सेना के काफिले पर हमला करने के बाद बुधवार आधी रात आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर में पुलवामा थाने को निशाना बनाया, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हमले के बाद सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद आतंकी वहां से भाग खड़े […]
श्रीनगर: कुपवाड़ा में सेना के काफिले पर हमला करने के बाद बुधवार आधी रात आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर में पुलवामा थाने को निशाना बनाया, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हमले के बाद सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद आतंकी वहां से भाग खड़े हुए.
बताया जा रहा है कि बुधवार रात को कुछ आतंकियों ने पुलवामा में थाने पर ग्रेनेड फेंका और अंधाधुंध फायरिंग की. हमले के बाद आतंकियों ने थाने के अंदर घुसने का भी प्रयास किया, लेकिन थाने के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया.
करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग के बाद पुलिस को हावी होते देख आतंकी वहां से भाग खड़े हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




