भारी बारिश, बर्फबारी के बीच गिरेंगे ओले, इस राज्यों में मौसम का यू टर्न

Updated at : 15 Mar 2026 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam

बारिश-बर्फबारी और तेज हवा का अलर्ट, फोटो- पीटीआई

Kal Ka Mausam: कल देश के कई हिस्सों में मौसम का यू‑टर्न रहेगा. असम, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में भारी बारिश होगी. पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना है. दिल्ली, यूपी और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाओं और गरज‑चमक के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 मार्च को असम में भारी बारिश हो सकती है. 17 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश में भी भारी वर्षा की संभावना है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 मार्च से पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश, आंधी, बिजली गिरना और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 मार्च तक कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 15 और 19 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. उत्तराखंड में 15 और 16 मार्च को गरज, बिजली और 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है.

दिल्ली-उत्तर प्रदेश-पंजाब-हरियाणा का मौसम

19 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी गरज और बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 मार्च, दिल्ली में 16 और 20 मार्च को मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है.

पूर्वोत्तर भारत में बारिश और तेज हवा

आईएमडी के अनुसार अगले 5 से 6 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 मार्च तक 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तेज हवाचल सकती है.

मध्य भारत में बारिश

18 और 19 मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश के साथ-साथ पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना है. विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 16 से 20 मार्च के दौरान बारिश हो सकती है.

बिहार-झारखंड-बंगाल और ओडिशा में मौसम

झारखंड में 16 से 19 मार्च तक बारिश की संभावना है. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 16 और 17 मार्च को मौसम बिगड़ सकता है. बिहार और ओडिशा में 16 से 19 मार्च तक गरज, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तेज हवा चल सकती है. बिहार के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

Also Read: राजस्थान में मौसम की करवट, पूरे सप्ताह आंधी-बारिश का दौर, गर्मी और लू से राहत

15-16-17-18-19 मार्च तक बारिश, इन राज्यों में मौसम की करवट, अलर्ट जारी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola