पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ सेक्टर पर दागे मोर्टार और गोले

Updated at : 06 Sep 2016 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ सेक्टर पर दागे मोर्टार और गोले

जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर आज मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की. यह ऐसे समय में हुआ जब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कश्‍मीर का दौरा कर वापस […]

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर आज मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की. यह ऐसे समय में हुआ जब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कश्‍मीर का दौरा कर वापस आ गये हैं. रक्षा प्रवक्ता ने आज कहा, ‘पाकिस्तानी सैन्य बलों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आधी रात को भारतीय सैन्य चौकियों पर बिना किसी उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की.’

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में चौकियों पर भारी मोर्टार दागे और स्वचालित एवं छोटे हथियारों से गोलीबारी की. उन्होंने कहा, ‘हमारे सैन्य बल उचित जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं और आखिरी रिपोर्ट आने तक हमारे सैन्य बलों में किसी के हताहत होने या किसी प्रकार का कोई नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है. गोलीबारी अब भी जारी है.’ पुलिस ने बताया कि पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट शाहपुर कंडी इलाके में दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है.

पाकिस्तानी सेना ने एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दो सितंबर को अग्रिम सैन्य चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया था. पाकिस्तानी सेना ने 14 अगस्त, 2016 को भी जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर के दो अलग अलग इलाकों में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था और दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया था. इस दौरान 50 वर्षीय एक महिला घायल हो गई थी.

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से पिछले साल की गई गोलीबारी की 405 घटनाओं में 17 असैन्य नागरिक मारे गए हैं और 71 अन्य लोग घायल हुए है. उन्होंने बताया कि संघर्षविराम के 253 मामले अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हुए और 152 घटनाएं नियंत्रण रेखा के पास दर्ज की गईं. संघर्षविराम उल्लंघनों के कारण करीब 8000 लोग अस्थायी रूप से प्रभावित हुए हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पडा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola