BJP शासित राज्यों के सीएम की बैठक, प्रधानमंत्री देंगे टिप्स

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा उप मुख्यमंत्रियों की आज यहां एक बैठक शुरू हुई जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के आला नेता संबोधित करेंगे.बेहतर प्रशासन तथा गरीब समर्थक उपायों के एजेंडा पर हो रही इस बैठक का उद्घाटन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किया. बैठक को शाम को मोदी संबोधित […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा उप मुख्यमंत्रियों की आज यहां एक बैठक शुरू हुई जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के आला नेता संबोधित करेंगे.बेहतर प्रशासन तथा गरीब समर्थक उपायों के एजेंडा पर हो रही इस बैठक का उद्घाटन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किया. बैठक को शाम को मोदी संबोधित करेंगे.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, गरीब समर्थक तथा विकास कार्यों पर खास जोर दिया जाएगा.समझा जाता है कि बैठक में मुख्यमंत्री विकास एजेंडा के कार्यान्व्यन के लिए अपनी अपनी सरकारों के कार्यक्रमों के बारे में बताएंगे.यह बैठक मंगलवार को राज्यों के, भाजपा की कोर समिति के नेताओं की एक दिवसीय कार्यशाला के बाद हो रही है जिसमें मोदी ने समाज के हर वर्ग, खास कर गरीबों तक पहुंचने की वकालत की थी. इसी बैठक में शाह ने संगठन और समन्वय का दायरा व्यापक करने की जरुरत रेखांकित की थी.
मोदी ने कहा था कि जब पार्टी सत्ता में है तो उसका उद्देश्य सरकार के कार्यों से जनता का दिल जीतना होना चाहिए. प्रधानमंत्री ने पार्टी नेताओं को उन तत्वों से सावधान रहने की नसीहत दी थी जो विकास एजेंडा से उनका ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं. मोदी का संकेत पार्टी में चल रहे विभिन्न विवादों की ओर था
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola