ePaper

बलूचिस्तान में पीएम मोदी की तसवीर के साथ लहराया तिरंगा, पाक झंडे को लातों से कुचला

Updated at : 24 Aug 2016 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
बलूचिस्तान में पीएम मोदी की तसवीर के साथ लहराया तिरंगा, पाक झंडे को लातों से कुचला

नयी दिल्‍ली : स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में बलूचिस्‍तान के नाम का जिक्र करके पाकिस्‍तान के खिलाफ बड़ा दावं खेला है और पाकिस्‍तान के खिलाफ बलूचिस्‍तान की जंग को नया हवा दे दिया है. स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिये गये मोदी के भाषण की जहां पाकिस्‍तान में […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में बलूचिस्‍तान के नाम का जिक्र करके पाकिस्‍तान के खिलाफ बड़ा दावं खेला है और पाकिस्‍तान के खिलाफ बलूचिस्‍तान की जंग को नया हवा दे दिया है.

स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिये गये मोदी के भाषण की जहां पाकिस्‍तान में निंदा की गयी, वहीं बलूचिस्‍तान में मोदी के भाषण की जमकर तारीफ हुई. मोदी के भाषण के बाद से बलूचिस्‍तान में पाकिस्‍तान विरोधी प्रदर्शन तेज हो गये हैं. खबर है कि चार दिनों से वहां पाकिस्‍तान के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं.

एएनआइ के हवाले से खबर है कि बलूचिस्तान में आज भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तसवीर के साथ भारतीय तिरंगा लहराया गया और पाकिस्‍तान के झंडे को पैरों तले कुचला गया. ज्ञात हो बलूचिस्‍तान में पाकिस्‍तान से अलग होने की मांग को लेकर कई वर्षों से प्रदर्शन हो रहे हैं.

* क्‍या था मोदी ने स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पाक अधिकृत कश्‍मीर और बलूचिस्‍तान का जिक्र किया था. उन्‍होंने कहा था, बलूचिस्‍तान,गिलगिट, बा‍ल्टिस्‍तान और पीओके के लोगों ने उनका आभार व्‍यक्‍त किया. मोदी के इस बयान के बाद से देश-विदेश में चर्चा होने लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola