नरेंद्र मोदी ने कहा, राष्ट्रवाद भाजपा की पहचान
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पुरजोर शब्दों में कहा कि राष्ट्रवाद भाजपा की पहचान है. भाजपा की राज्य इकाइयों के कोर समूहों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी नेताओं द्वारा आयोजित सप्ताह भर की ‘तिरंगा यात्रा’ ने देशभर में अच्छा […]
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पुरजोर शब्दों में कहा कि राष्ट्रवाद भाजपा की पहचान है. भाजपा की राज्य इकाइयों के कोर समूहों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी नेताओं द्वारा आयोजित सप्ताह भर की ‘तिरंगा यात्रा’ ने देशभर में अच्छा प्रभाव पैदा किया. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ‘‘यात्रा’ एक ऐसे समय में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता की भावना के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है जब विरोधी ताकतें इनके खिलाफ सक्रिय हों. केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने यह जानकारी दी.
भगवा पार्टी ने कश्मीर में जारी अशांति, बेंगलुरु में एमनेस्टी के एक कार्यक्रम को लेकर पैदा विवाद और जेएनयू मामले की पृष्ठभूमि में राष्ट्रवाद का बिगुल बजाया है. हालांकि प्रधानमंत्री ने इनमें से किसी मुद्दे का सीधा जिक्र नहीं किया लेकिन उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि राष्ट्रवाद पार्टी की पहचान रही है. सूत्रों ने यह जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










