ePaper

आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग महिला को काटा, मौत

Updated at : 20 Aug 2016 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
आवारा कुत्तों ने बुजुर्ग महिला को काटा, मौत

तिरवनंतपुरम : केरल में आवारा कुत्तों ने 65 वर्षीय एक महिला को काट काटकर मार डाला इसके साथ ही राज्य में कुत्तों का खतरा अभी भी बरकरार है. घटना राजधानी के नजदीक कंजिराम्कुलम उपनगरीय तट की है. परिवार के मुताबिक पीडित महिला सिल्लुअम्मा तटीय क्षेत्र की निवासी थी, जिनपर बडी संख्या में आवारा कुत्तों ने […]

विज्ञापन

तिरवनंतपुरम : केरल में आवारा कुत्तों ने 65 वर्षीय एक महिला को काट काटकर मार डाला इसके साथ ही राज्य में कुत्तों का खतरा अभी भी बरकरार है. घटना राजधानी के नजदीक कंजिराम्कुलम उपनगरीय तट की है. परिवार के मुताबिक पीडित महिला सिल्लुअम्मा तटीय क्षेत्र की निवासी थी, जिनपर बडी संख्या में आवारा कुत्तों ने पुल्लुविला समुद्र तट पर हमला कर दिया था.

उनके पूरे शरीर पर कुत्तों के काटने के जख्म थे, जिससे उनकी अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही मौत हो गई. महिला को बचाने का प्रयास करने वाले स्थानीय लोगों पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया. मां को बचाने के प्रयास में सिल्लुअम्मा के बेटे सेलवन पर भी कुत्तों ने हमला कर दिया था, जिसने समुद्र में कूदकर अपनी जान बचाई. इसबीच एक अन्य घटना में कल रात पुल्लुविला की डेसी पर भी आवारा कुत्तोें ने हमला कर दिया था, जो गंभीर रुप से घायल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola