पूर्वी दिल्ली में ओवन फटा, 3 लोगों की मौत

नयी दिल्ली : आज सुबह पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक बेकरी में विस्फोट होने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए. दिल्ली अग्निशामक सेवा को सुबह लगभग पांच बजकर 20 मिनट पर अफलातून बाजार में एक स्टील ओवन के फटने और उसके कारण बेकरी में आग […]
नयी दिल्ली : आज सुबह पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक बेकरी में विस्फोट होने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए. दिल्ली अग्निशामक सेवा को सुबह लगभग पांच बजकर 20 मिनट पर अफलातून बाजार में एक स्टील ओवन के फटने और उसके कारण बेकरी में आग लगने की खबर मिली थी. पुलिस और अग्निशामक दल के सदस्यों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया था. छह कर्मचारियों को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनमें से तीन जैनुल, साजिद और रफाकत की मौत हो गई जबकि तीन अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




