आतंकवादी हमले में दो जवान और पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर: कश्मीर में आज आतंकवादियों द्वारा सेना के एक काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में दो जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए एवं तीन अन्य घायल हो गए जबकि घाटी में कुछ स्थानों पर कर्फ्यू एवं पाबंदियों के बीच स्थिति कमोबेश शांतिपूर्ण रही. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब ढाई […]
श्रीनगर: कश्मीर में आज आतंकवादियों द्वारा सेना के एक काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में दो जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए एवं तीन अन्य घायल हो गए जबकि घाटी में कुछ स्थानों पर कर्फ्यू एवं पाबंदियों के बीच स्थिति कमोबेश शांतिपूर्ण रही. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब ढाई बजे बारामूला जिले में ख्वाजाबाग इलाके में आतंकवादियों ने सैन्य काफिले पर हमला किया। हमले में दो सैनिक और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि दो सैनिक एवं एक पुलिसकर्मी घायल हो गए. हमलावरों की धरपकड के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




