कश्मीर में आतंकवादी हमला, सेना के 2 जवानों सहित 3 सुरक्षा कर्मी शहीद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2016 9:08 AM
श्रीनगर : कश्मीर के बारामुला जिले में आज एक आतंकवादी हमले में सेना के दो जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने देर रात ढाई बजे बारामुला में ख्वाजाबाग में सेना के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया. उन्होंने […]
श्रीनगर : कश्मीर के बारामुला जिले में आज एक आतंकवादी हमले में सेना के दो जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने देर रात ढाई बजे बारामुला में ख्वाजाबाग में सेना के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया. उन्होंने कहा कि दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए.अधिकारी ने कहा, ‘पुलिसकर्मियों के वाहन के आतंकवादियों के हमले की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए.’
उन्होंने कहा कि हमलावरों का पता लगाने के लिए बडे स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










