कश्मीर विवाद पर पाक विदेश सचिव ने भारतीय उच्चायुक्त को बातचीत का न्यौता भेजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2016 5:23 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश सचिव ने भारतीय उच्चायुक्त को कश्मीर विवाद पर बातचीत के लिए न्यौता भेजा है.गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लिगट व ब्लूच के लोगों को आभार जताया था. उन्होंने कहा था कि पीओके में मानवाधिकार हनन की घटनाएं निंदनीय है. पिछले दिनों कश्मीर में बुरहान वानी के एनकाउंटर […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के विदेश सचिव ने भारतीय उच्चायुक्त को कश्मीर विवाद पर बातचीत के लिए न्यौता भेजा है.गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लिगट व ब्लूच के लोगों को आभार जताया था. उन्होंने कहा था कि पीओके में मानवाधिकार हनन की घटनाएं निंदनीय है.
पिछले दिनों कश्मीर में बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद घाटी में हालत खराब हो गये थे. इस घटना के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तल्खियां बढ़ गयी थी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा था कि मुझे उस दिन का इंतजार रहेगा जब कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा होगा. आतंकी संगठन जमात-उल-दावा के चीफ हाफिज सईद ने भी भारत के खिलाफ रैलियां की थी. कश्मीर में व्याप्त तनाव का फायदा वहां की राजनीतिक दलों व संगठनों ने उठाने की कोशिश की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










