राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी को फेसबुक पर भेजा गया अश्लील मैसेज

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को पार्था मंडल नाम के एक युवक ने अश्लील मैसेज भेजा है. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर उस आदमी के नाम और मैसेज के साथ पोस्ट किया है. शर्मिष्ठा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि इस मैसेज को पढ़कर मेरी पहली प्रतिक्रिया […]
नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को पार्था मंडल नाम के एक युवक ने अश्लील मैसेज भेजा है. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर उस आदमी के नाम और मैसेज के साथ पोस्ट किया है.
शर्मिष्ठा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि इस मैसेज को पढ़कर मेरी पहली प्रतिक्रिया यह थी कि मैं इस आदमी को ब्लॉक कर दूं. फिर मैंने सोचा मेरी चुप्पी इसका मनोबल बढ़ा देगी और यह और लोगों को इस तरह के मैसेज भेजेगा इसलिए मैं इसके प्रोफाइल पिक के साथ मैसेज पोस्ट कर रही हूं.
शर्मिष्ठा ने लोगों से यह आग्रह किया है कि वे इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और उसे भी टैग करें ताकि वह फिर कभी इस तरह की हरकत करने का ना सोचे.
गौरतलब है कि शर्मिष्ठा मुखर्जी एक जागरूक महिला हैं और उन्होंने पहले भी महिला अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद की है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




