ePaper

तेलंगाना के शादनगर में मारा गया मोस्टवांटेड मोहम्मद नईमुद्दीन उर्फ नईम

Updated at : 08 Aug 2016 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
तेलंगाना के शादनगर में मारा गया मोस्टवांटेड मोहम्मद नईमुद्दीन उर्फ नईम

हैदराबाद : तेलंगाना में आज सुरक्षा बलों की कार्रवाई में नक्सली नेता व विभिन्न मामलों में मोस्टवांटेड मोहम्मद नईमुद्दीन उर्फ नईम मारा गया. इस मुठभेड़ में उसका एक साथी भी मारा गया. यह मुठभेड़ आज सुबह तेलंगाना के महबूबनगर जिले शादनगर में हुई. इस ऑपरेशन को एंटी नक्सल कमांडो ने अंजाम तक पहुंचाया. तेलंगाना पुलिस […]

विज्ञापन

हैदराबाद : तेलंगाना में आज सुरक्षा बलों की कार्रवाई में नक्सली नेता व विभिन्न मामलों में मोस्टवांटेड मोहम्मद नईमुद्दीन उर्फ नईम मारा गया. इस मुठभेड़ में उसका एक साथी भी मारा गया. यह मुठभेड़ आज सुबह तेलंगाना के महबूबनगर जिले शादनगर में हुई. इस ऑपरेशन को एंटी नक्सल कमांडो ने अंजाम तक पहुंचाया.

तेलंगाना पुलिस ने इस आॅपरेशन की पुष्टि करते हुए कहा कि यह ऑपरेशन सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुआ, हालांकि कोई विस्तृत ब्यौरा देने से इनकार कर दिया.

नईम कम से कम 20 हत्याकांड में संलिप्त था, उस पर आइपीएस अधिकारी केएस व्यास की हत्या का भी आरोप था. घटनास्थल पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है. विस्तृत विवरण की अभी प्रतीक्षा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola