पर्रिकर का काम देश की रक्षा करना है या आमिर जैसे नागरिकों को धमकाना : सुरजेवाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2016 12:18 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभ‍िनेता आमिर खान पर दियेगये बयान को लेकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया है. सुरजेवाला नेअपने ट्वीट में सवाल उठाते हुए कहा है कि ‘क्या मनोहर पर्रिकर का काम भारत की पाकिस्तान जैसे हमला करने वालों की रक्षा करना है या […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभ‍िनेता आमिर खान पर दियेगये बयान को लेकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया है. सुरजेवाला नेअपने ट्वीट में सवाल उठाते हुए कहा है कि ‘क्या मनोहर पर्रिकर का काम भारत की पाकिस्तान जैसे हमला करने वालों की रक्षा करना है या अपने अभ‍िनेता आमिर खान जैसे अपने देश के नागरिक को धमकी देना है?’

दरअसल, पर्रिकर ने शनिवार को आमिर खान के देश छोड़ने वाले असहिष्णुता के बयान को अहंकार से भरा बयान बताया था. कांग्रेसी नेतासुरजेवाला ने कहा कि मनोहर पर्रिकरकेबयान सेयह साबित होता है कि दलितों और अल्पसंख्यकों को दबाने की साजिश हो रही है. क्या ये ‘राज धर्म’ हो सकता है?

पर्रिकर ने पुणे में सियाचिन पर मराठी पत्रकार-लेखकर नितिन गोखले की पुस्तक का विमोचन के कार्यक्रम में कहा था, एक अभिनेता ने कहा है कि उनकी पत्नी भारत से बाहर जाना चाहती है. यह दंभपूर्ण बयान है. यदि मैं गरीब हूं और मेरा घर छोटा है तो मैं तब भी अपने घर से प्यार करूंगा और हमेशा उसे बंगला बनाने का सपना देखूंगा.’

वहीं, जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी की कथित घटना का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए पर्रिकर ने कहा था, कैसे कुछ लोगों को देश के विरोध में बोलने का साहस हो जाता है. ऐसे लोग, जो लोग देश के ख‍िलाफ बोलते हैं, उन्हें इस देश के लोगों द्वारा पाठ पढ़ाने की जरूरत है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola