अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी गिरफ्तार

Updated at : 27 Jul 2016 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी गिरफ्तार

श्रीनगर : हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धडे के प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी को आज पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब उन्होंने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले की तरफ मार्च करने के लिए पुलिस की ओर से लगाई गई बंदिशों का उल्लंघन किया. हुर्रियत के एक प्रवक्ता ने कहा कि गिलानी के हुमहमा […]

विज्ञापन

श्रीनगर : हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धडे के प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी को आज पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब उन्होंने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले की तरफ मार्च करने के लिए पुलिस की ओर से लगाई गई बंदिशों का उल्लंघन किया. हुर्रियत के एक प्रवक्ता ने कहा कि गिलानी के हुमहमा आवास के बाहर न्यू एयरपोर्ट रोड से पुलिस ने गिलानी को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा कि नजरबंद रहे अलगाववादी नेता को इसके बाद हुमहमा पुलिस स्टेशन ले जाया गया. अलगाववादियों ने कुलगाम जिले तक एक मार्च निकालने का आह्वान किया था.

घाटी में पिछले कुछ दिनों से कायम अशांति के बीच कुलगाम में 10 लोगों की मौत हुई है. प्रवक्ता ने बताया, ‘‘गिलानी ने लोगों के प्रति एकजुटता जताने के लिए आयोजित एक रैली में हिस्सा लेने के लिए कुलगाम की तरफ मार्च करने की कोशिश की.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola