पीडीपी विधायक खलील बंद पर भीड़ ने किया हमला, अस्पताल में भरती
Updated at : 18 Jul 2016 11:14 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर : पुलवामा से पीडीपी विधायक मोहम्मद खलील बंद पर आज एक भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार हमले में घायल होने के बाद खलील बंद को अस्पताल में भरती कराया गया है. गौरतलब है कि आज जम्मू-कश्मीर में जारी कर्फ्यू का दसवां दिन है. आतंकी बुरहानी […]
विज्ञापन
श्रीनगर : पुलवामा से पीडीपी विधायक मोहम्मद खलील बंद पर आज एक भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार हमले में घायल होने के बाद खलील बंद को अस्पताल में भरती कराया गया है.
J&K: PDP MLA Mohammad Khalil Bandh injured after being allegedly attacked by a mob in Srinagar, admitted to hospital.
— ANI (@ANI) July 18, 2016
गौरतलब है कि आज जम्मू-कश्मीर में जारी कर्फ्यू का दसवां दिन है. आतंकी बुरहानी वानी के मारे जाने के बाद घाटी में शांति बनाये रखने के लिए सरकार ने वहां कर्फ्यू लगा दी है. हालांकि कर्फ्यू के बावजूद लोग वानी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और विरोध प्रदर्शन भी किया. इस प्रदर्शन के दौरान हिंसा भी हुई और 42 लोगों की अबतक मौत भी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




