ePaper

इस साल नहीं होगी जाकिर नाइक की ''घर वापसी'', सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Updated at : 15 Jul 2016 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
इस साल नहीं होगी जाकिर नाइक की ''घर वापसी'', सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

नयी‍ दिल्‍ली : विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने को शांति दूत बताया और शुरू में ही फ्रांस हमले की निंदा की. जाकिर ने कहा, बांग्‍लादेश की एक रिपोर्ट के आधार पर ही भारतीय मीडिया ने मेरा ट्रायल शुरू कर दिया, […]

विज्ञापन

नयी‍ दिल्‍ली : विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने को शांति दूत बताया और शुरू में ही फ्रांस हमले की निंदा की. जाकिर ने कहा, बांग्‍लादेश की एक रिपोर्ट के आधार पर ही भारतीय मीडिया ने मेरा ट्रायल शुरू कर दिया, जो की गलत है.

मैं शांति पर विश्वास करता हूं और मासूमों के कत्ल की निंदा करता हूं. मेरा मीडिया ट्रायल हो रहा है जिसे बंद करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैंने किसी को आतंक के लिए प्रेरित नहीं किया है. मैं किसी आतंकी से नहीं मिला, लेकिन अगर कोई मेरे साथ खड़ा होता है मेरे साथ फोटो लेता है मैं मुस्कराता हूं, मैं नहीं जानता वे कौन हैं.

जाकिर ने कांन्‍फ्रेंस में साफ कर दिया की वो इस साल भारत लौटने वाला नहीं है. उन्‍होंने कहा, मेरे निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुझे अगले साल भारत आना है, उससे पहले नहीं.

* इस्‍लाम में आत्‍मघाती हमला हराम

जाकिर ने कहा, मैं शांति दूत हूं मैं हर प्रकार के हमले का निंदा करता हूं. इस्‍लाम में आत्‍मघाती हमला हराम माना गया है. मासूमों की जान लेना गलत है, हालांकि अगर देश की रक्षा के लिए आत्‍मघाती हमला किया गया तो यह जायज है. उन्‍होंने कहा, किसी की जान बचाने के लिए शराब पीना भी जायज है.

* मुस्लिम चैनल होने के कारण पीस टीवी पर बैन

जाकिर ने भारत सरकार पर बड़ा हमला किया. उसने कहा, कि मुस्लिम चैनल होने के कारण पीस टीवी पर बैन लगाया गया है. अगर मेरे भाषण भड़काऊ नहीं थे तो फिर पीस टीवी पर बैन क्‍यों लगाया गया. पीस टीवी कानूनी सेटेलाइट टीवी है और इसके लाइसेंस के लिए आवेदन भी दिया गया है.

* किसी सरकारी एजेंसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया

जाकिर ने कहा, मुझसे अब तक किसी भी सरकारी एजेंसी ने संपर्क नहीं किया है. मुझे भारत सरकार, पुलिस से कोई समस्या नहीं है. पुलिस ने मुझे किसी भी मामले में नहीं बुलाया. मैं हर तरह की जांच में सहयोग को तैयार हूं.

* मैंने कभी किसी को आतंक के लिए प्रेरित नहीं किया

जाकिर ने आज सऊदी के मदीना से स्‍काइप के जरिये प्रेस क‍ांन्‍फ्रेंस किया और मीडिया के सवालों का जवाब दिया. उन्‍होंने कहा, मैने कभी भी किसी को आतंक के लिए प्रेरित नहीं किया है. मेरे जवाब को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, जिन्होंने यह किया उनकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए. भारत में मुस्लिमों से संबंधित आंकड़ा मुझे नहीं पता है. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि, ‘मेरा ऐसा कोई विडियो दिखाइए जहां मैंने किसी आत्मघाती हमले की निंदा नहीं की हो’. जाकिर नाइक ने माना कि उन्हें भारत के मुस्लिमों की साक्षरता दर के बारे में जानकारी नहीं है.

* तीन बार रद्द हो चुका है नाइक का प्रेस कांन्‍फ्रेंस

ज्ञात हो जाकिर नाइक का प्रेस कांन्‍फ्रेंस तीन बार रद्द हो चुका है. गत बुधवार को भी उनकी पीसी को रद्द करना पड़ा था. आज का प्रेस कॉन्फ्रेंस दक्षिण मुंबई के मझगांव में एक छोटे हॉल में किया गया. उल्लेखनीय है कि मुंबई का 50 वर्षीय प्रवचनकर्ता फिलहाल विदेश में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola