जम्मू-कश्मीर : तनाव के बीच आज अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, दूरसंचार सेवा ठप्प

Updated at : 15 Jul 2016 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर : तनाव के बीच आज अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, दूरसंचार सेवा ठप्प

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में तनाव के माहौल के बीच आज जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी जिसको देखते हुए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं. गुरुवार को सभी निजी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से कहा गया है कि एक दिन के लिए सेवाएं स्थगित रखें. राज्य में व्यापक हिंसा को देखते हुए एहतियात के तौर […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में तनाव के माहौल के बीच आज जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी जिसको देखते हुए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं. गुरुवार को सभी निजी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से कहा गया है कि एक दिन के लिए सेवाएं स्थगित रखें. राज्य में व्यापक हिंसा को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह आदेश जारी किया गया है.

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां कहा कि सरकारी बीएसएनएल की प्रीपेड सेवाएं भी एक दिन के लिए स्थगित रहेंगी. सूत्रों ने कहा कि मोबाइल सेवा स्थगित रखने का निर्णय देश विरोधी ताकतों को गलत सूचना प्रसारित करने से रोकने के लिए किया गया है. हिज्बुल के पोस्टर ब्वॉय बुरहान वानी के आठ जुलाई को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड में मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा हो रही है. घाटी और खासकर दक्षिण कश्मीर में जारी हिंसा में कम से कम 36 लोग मारे जा चुके हैं.

इधर, श्रीनगर के कोकरनाग में भीड़ ने उस घर को आग के हवाले कर दिया, जिसमें बीते शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान वानी और उसके दो साथी मारे गए थे. एक पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी कि भीड़ ने बमदूरा में मंजूर अहमद के घर पर हमला कर उसमें आग लगा दी. मंजूर को मारे गए एक आतंकवादी का रिश्तेदार बताया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola