अरुणाचल में भारी बारिश, भूस्खनल में 10 की मौत, पानी खतरे के निशान से उपर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2016 10:51 AM

विज्ञापन

इटानगर : अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश होने के बीच पश्चिमी कामेंग जिले में भूस्खलन से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य के फंसे होने की आशंका है. इसमें कई मकान जमींदोज हो गए. पश्चिमी कामेंग जिले के पुलिस अधीक्षक ए. कोआन ने बताया कि भूस्खलन उस वक्त हुआ […]

विज्ञापन

इटानगर : अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश होने के बीच पश्चिमी कामेंग जिले में भूस्खलन से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य के फंसे होने की आशंका है. इसमें कई मकान जमींदोज हो गए. पश्चिमी कामेंग जिले के पुलिस अधीक्षक ए. कोआन ने बताया कि भूस्खलन उस वक्त हुआ जब ‘ओल्ड इंसपेक्शन बंगला’ के पास स्थित एक टीला धंस गया और कई मकान जमींदोज हो गए. पांच शव मलबे से बरामद किए गए हैं जबकि पांच अन्य के इसमें दबे होने की आशंका है.

बचाव कार्य के लिए मौके पर डेरा डाले हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते असम से लगे शहर में बाढ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. तीन लोगों को मलबे से जीवित निकाला गया है लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. मरने वालों में दो बच्चियों समेत पांच महिलाएं शामिल हैं.

पुलिस ने मरने वालों की पुष्टि करते हुए बताया है कि राहत अभियान जारी है. अरुणाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. बारिश के असर से शुक्रवार को वेस्ट कामेंग जिले के भालुकपोंग टिप्पी क्षेत्र में जमीन धसक गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola