उधमपुर में सीआरपीएफ के शिविर पर हमला, एक आतंकवादी ढेर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जम्मू : उधमपुर जिले के कुद इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के एक शिविर पर हमला हुआ, जिसके बाद आज एक आतंकवादी मारा गया.यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर स्थित शिविर पर आतंकवादियों ने हमला किया. माना जाता है कि आतंकवादी राज्य सडक परिवहन निगम की बस में सफर कर रहे थे जिसे […]
विज्ञापन
जम्मू : उधमपुर जिले के कुद इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ के एक शिविर पर हमला हुआ, जिसके बाद आज एक आतंकवादी मारा गया.यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर स्थित शिविर पर आतंकवादियों ने हमला किया. माना जाता है कि आतंकवादी राज्य सडक परिवहन निगम की बस में सफर कर रहे थे जिसे सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त दल ने जांच के लिए रोका था.
1 civilian dead, 2 other civilians are injured. Terrorist shot down: Durga Prasad,DG CRPF on Udhampur attack pic.twitter.com/kR2T02XVau
— ANI (@ANI) June 13, 2016
पुलिस महानिरीक्षक, जम्मू जोन, दानिश राणा ने पीटीआई को बताया, ‘‘एक आतंकवादी मार दिया गया है. तलाशी अभियान जारी है.” उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगता है कि हमले में केवल एक आतंकवादी शामिल था।” उन्होंने कहा कि अगर हमले में दूसरा आतंकवादी शामिल होता तो उसे भी जल्द मार गिराया गया होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










