ePaper

दाभोलकर हत्याकांड : सीबीआई ने की पहली गिरफ्तारी, आज कोर्ट में पेशी

Updated at : 11 Jun 2016 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
दाभोलकर हत्याकांड : सीबीआई ने की पहली गिरफ्तारी, आज कोर्ट में पेशी

मुंबई : सीबीआई ने अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाने वाले तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की 2013 में पुणे में हुई हत्या के संबंध में पहली गिरफ्तारी करते हुए हिंदू जनजागृति समिति के सदस्य वीरेंद्र सिंह तावड़े को गिरफ्तार किया है. तावडे को पनवेल से कल देर रात गिरफ्तार किया गया और उसे आज दोपहर पुणे की […]

विज्ञापन

मुंबई : सीबीआई ने अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाने वाले तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की 2013 में पुणे में हुई हत्या के संबंध में पहली गिरफ्तारी करते हुए हिंदू जनजागृति समिति के सदस्य वीरेंद्र सिंह तावड़े को गिरफ्तार किया है. तावडे को पनवेल से कल देर रात गिरफ्तार किया गया और उसे आज दोपहर पुणे की एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा.

समिति का संबंध गोवा के उस कट्टर समूह सनातन संस्था से है जो फरवरी 2015 में एक अन्य तर्कवादी गोविंद पंसारे की हत्या के कारण जांच के दायरे में आयी थी.सीबीआई के प्रवक्ता देवप्रीत सिंह ने आज कहा, ‘‘सीबीआई ने डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले की जांच के संबंध में वीरेंद्र सिंह तावडे को गिरफ्तार किया है.” उन्होंने कहा, ‘‘उसे आज पुणे की विशेष अदालत में अपराह्न करीब तीन बजे पेश किया जाएगा.

जांच जारी है.” दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को दिनदिहाड़े गोली मारकर की गयी हत्या के मामले की जांच मुंबई उच्च न्यायालय ने मई 2014 में सीबीआई को सौंप दी थी. तब से यह मामले में पहली गिरफ्तारी है. इस हत्या पर लोगों ने रोष व्यक्त किया था और जाने-माने कई लेखकों और अन्य हस्तियों ने कथित असहिष्णुता के विरोध में अपने पुरस्कार लौटा दिए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola