आसाराम की तबीयत खराब, अस्पताल में किया गया भर्ती

Published at :06 Jun 2016 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
आसाराम की तबीयत खराब, अस्पताल में किया गया भर्ती

जोधपुर : नाबालिग से यौन शोषण के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम की तबीयत खराब सोमवार को अचानक खराब हो गई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जैसे-जैसे यह खबर उनके समर्थकों को मिली वे अस्पताल के बाहर एकत्रित होने लगे. सेंट्रल जेल प्रशासन ने […]

विज्ञापन

जोधपुर : नाबालिग से यौन शोषण के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम की तबीयत खराब सोमवार को अचानक खराब हो गई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जैसे-जैसे यह खबर उनके समर्थकों को मिली वे अस्पताल के बाहर एकत्रित होने लगे. सेंट्रल जेल प्रशासन ने इस संबंध में जानकारी दी कि आसाराम को साइटिका की तकलीफ है जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से उन्हें कमजोरी भी महसूस हो रही थी.

बीमारी के कारण आसाराम को चलने में अक्सर दिक्कत होती है. आसाराम ने दांतों में दर्द की भी शिकायत की. बीती रात से आसाराम तबीयत को लेकर ठीक महसूस नहीं कर रहे थे. आज सुबह हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. आपको बता दें कि आसाराम को कई बीमारियां है. पिछले दिनों आसाराम ने अपनी बीमारी को गंभीर बताते हुए जान जाने की आशंका भी जताई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola