ePaper

राष्ट्रगान अपमान मामले में फारूक अब्दुल्ला ने मांगी माफी

Updated at : 28 May 2016 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रगान अपमान मामले में फारूक अब्दुल्ला ने मांगी माफी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के बाद राष्ट्रगान के दौरान फोन पर बात करनेकेमामले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को माफी मांगी है. फारूक ने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान वह खड़े हुए थे, लेकिन फोन पर बात कर रहे थे, जो उन्हें […]

विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के बाद राष्ट्रगान के दौरान फोन पर बात करनेकेमामले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को माफी मांगी है. फारूक ने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान वह खड़े हुए थे, लेकिन फोन पर बात कर रहे थे, जो उन्हें नहीं करना चाहिए था. इसके लिए वह माफी मांगते हैं.

राष्ट्रगान के मसले पर बढ़ते विवाद पर फारूक ने कहा, मैं राष्ट्रगान के वक्त खड़ा था, लेकिन अगर मेरे व्यवहार से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं.मालूमहो कि शुक्रवार को रेड रोड पर शपथ ग्रहण के बाद जब राष्ट्रगान शुरू हुआ तो सभी नेता और वहां मौजूद लोग खड़े हो गये थे. इस दौरान फारूक अब्दुल्ला फोन पर बात करते रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola