राष्ट्रपति भवन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में जुटी NSG की टीम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2016 10:50 PM
नयी दिल्ली : राजधानी के अति सुरक्षित राष्ट्रपति भवन में सोमवारकी शाम बम की अफवाह से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, फायर विभाग व आपदा प्रबंधन सहित कई टीमें पहुंच गयी. मामले की सघन जांच-पड़ताल की जा रही है. मौके पर तमाम आला अधिकारियों के पहुंचने […]
नयी दिल्ली : राजधानी के अति सुरक्षित राष्ट्रपति भवन में सोमवारकी शाम बम की अफवाह से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, फायर विभाग व आपदा प्रबंधन सहित कई टीमें पहुंच गयी. मामले की सघन जांच-पड़ताल की जा रही है. मौके पर तमाम आला अधिकारियों के पहुंचने की खबर है. फिलहाल इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों ने सिर्फ बम की कॉल की पुष्टि की है.
अधिकारियों के मुताबिक अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. विशेषज्ञों की टीम जांच-पड़ताल कर रही है. इस बीच फोन करने वाले शख्स की तलाश भी शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










