दिल्ली में कैब चालक ने की बेल्जियम की महिला से छेडछाड, गिरफ्तार

Updated at : 08 May 2016 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में कैब चालक ने की बेल्जियम की महिला से छेडछाड, गिरफ्तार

नयी दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के सी आर पार्क में बेल्जियम मूल की 23 वर्षीय एक युवती के साथ शनिवार रात ओला कैब चालक ने कथित तौर पर छेडछाड की जिसके बाद आज उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा है कि उसने गुडगांव से ओला कैब बुक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के सी आर पार्क में बेल्जियम मूल की 23 वर्षीय एक युवती के साथ शनिवार रात ओला कैब चालक ने कथित तौर पर छेडछाड की जिसके बाद आज उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा है कि उसने गुडगांव से ओला कैब बुक करवाई थी और सफर के दौरान कैब चालक ने कथित तौर पर उसे चूमने की कोशिश की. पुलिस ने कहा कि दक्षिण पूर्वी दिल्ली के सी आर पार्क क्षेत्र में कैब से बाहर निकलने के बाद युवती ने बीती रात लगभग 10 बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी दी.

डीसीपी (दक्षिणपूर्व) एम एस रंधावा ने कहा कि हमें सी आर पार्क पुलिस चौकी में एक शिकायत मिली है और इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि कैब चालक महिला को सी आर पार्क के पास छोडने के बाद वहां से चला गया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही है. चालक की पहचान के लिए बुकिंग संबंधी जानकारी खंगाली जा रही है और इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज हो सकती है. यह सुनिश्चित किया जाना अभी बाकी है कि यह युवती एक पर्यटक है या फिर कुछ समय से भारत में रह रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola