IRCTC की वेबसाइट से सूचनाएं लीक होने की खबर गलत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ई-टिकटिंग प्रणाली के यूजर प्रोफाइल डेटा से ई-मेल और मोबाइल नंबर लीक होने संबंधी खबरों को रेलवे ने आज सिरे से खारिज करते हुए कहा कि हर चीज पूरी तरह सुरक्षित है. रेलवे बोर्ड के सदस्य (यातायात) मोहम्मद जमशेद ने बताया कि आईआरसीटीसी की टिकट बुक […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ई-टिकटिंग प्रणाली के यूजर प्रोफाइल डेटा से ई-मेल और मोबाइल नंबर लीक होने संबंधी खबरों को रेलवे ने आज सिरे से खारिज करते हुए कहा कि हर चीज पूरी तरह सुरक्षित है. रेलवे बोर्ड के सदस्य (यातायात) मोहम्मद जमशेद ने बताया कि आईआरसीटीसी की टिकट बुक करने वाली वेबसाइट को न तो हैक किया गया और न ही कोई सूचना लीक हुई है और हर चीज सुरक्षित है.
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी जमशेद उन खबरों से जुडे सवाल का जवाब दे रहे थे जिनमें महाराष्ट्र के साइबर अधिकारियों का हवाला देते हुए आईआरसीटीसी की ई-टिकटिंग प्रणाली के यूजर प्रोफाइल डेटा से ई-मेल और मोबाइल नंबरों के कथित तौर पर लीक होने की बात कही गई थी. उन्होंने कहा कि हाल ही में सुरक्षा प्रणाली की दो बार समीक्षा की गई है.
रेलवे ने सूचनाओं की संभावित चोरी पर रोक लगाने के लिए तीन मई को एक समिति बनाई थी जिसमें साइबर विशेषज्ञ और आईआरसीटीसी एवं सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (क्रिस) के सतर्कता अधिकारियों को शामिल किया गया था. समिति ने सूचनाओं की चोरी का कोई मामला नहीं पाया. जमशेद ने कहा, ‘‘समिति ने प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है और किसी लीक की कोई बात सामने नहीं आई है. हम लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं.”
भारतीय रेलवे की आईटी शाखा ‘क्रिस’ द्वारा ई-टिकटिंग प्रणाली का प्रबंधन किया जाता है. सूचना केंद्र क्रिस के परिसर में ही है. रेलवे के मुताबिक, सूचनाओं की संभावित चोरी की खबर दो मई को सामने आई और इसकी सत्यता परखने के लिए विस्तृत जांच कराई गई. बहरहाल, क्रिस और आईआरसीटीसी की तकनीकी टीमों को ऐसे किसी मामले का पता नहीं चला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










