केजरीवाल सरकार ने तैयार किया दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने वाला बिल

Updated at : 30 Apr 2016 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल सरकार ने तैयार किया दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने वाला बिल

नयी दिल्ली : केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को पूर्ण राज्यकादर्जा देने के लिएबिल तैयार कर लिया है.दरअसल, चुनाव पूर्व आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने काजनतासे वादा किया था. अपने इस वादे को पूरा करने के लिए आप सरकार ने बिल तैयार कर लिया हैऔर जनता की राय जानने के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को पूर्ण राज्यकादर्जा देने के लिएबिल तैयार कर लिया है.दरअसल, चुनाव पूर्व आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने काजनतासे वादा किया था. अपने इस वादे को पूरा करने के लिए आप सरकार ने बिल तैयार कर लिया हैऔर जनता की राय जानने के लिए बिल की जानकारी जल्द ही वेबसाइट परअपलोड की जायेगी. इसके बाद अगले विधानसभा सत्र में विधेयक काे सदन के पटल पर रखा जाएगा.

इसकी जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्विटर के जरिये दी है. बताया गया है कि इस बिल को जल्द ही जनता के सामने रखकर सुझावव टिप्पणियां मांगी जायेंगी. जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के सभी विधायक बिल पर लाेगों से रायसुमारी करेंगेऔर इसके लिए दिल्ली स्टेट बिल-2016 को लेकर वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभा करेंगे.

विधायक लाेगों को बिल की जानकारी देनेके साथ ही उनसे इस परसलाह भी लेंगे. वेबसाइट और सभा के जरिये रायशुमारी के बाद सरकार बिल को अंतिम रूप देगी. फिर अगले सत्र में विधेयक को पेश किया जायेगा. सूत्रों की मानें तो आप सरकार राज्य के विपक्षी दलों भाजपा एवं कांग्रेस से भी बिल पर विचार लेगी और समर्थन की मांग करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola