ePaper

पुलिस के आने के पहले ''पैनिक बटन'' 10 लोगों को कर देगा अलर्ट!

Updated at : 26 Apr 2016 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस के आने के पहले ''पैनिक बटन'' 10 लोगों को कर देगा अलर्ट!

नयी दिल्ली : मोबाइल फोन में ‘पैनिक बटन’ के उपलब्ध होने की खबर के बाद से महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ पडी है. आज ‘पैनिक बटन’ पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि मैं इससे खुश हूं. यह एक परिवर्तनकारी कदम साबित होगा. हम इस एप पर काम कर रहे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोबाइल फोन में ‘पैनिक बटन’ के उपलब्ध होने की खबर के बाद से महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ पडी है. आज ‘पैनिक बटन’ पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि मैं इससे खुश हूं. यह एक परिवर्तनकारी कदम साबित होगा. हम इस एप पर काम कर रहे हैं जो आपके नजदीक के 10 लोगों को मुश्‍किल के समय अलर्ट कर देगा जबतक की पुलिस आपतक नहीं पहुंच जाती.

आपको बता दें कि अगले साल से यदि आप संकट में रहेंगे तो उससे आपका मोबाइल फोन निजात दिलाएगा. ‘जी हां’ यह खबर सच है. प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में अगले साल से बिकने वाले सभी मोबाइल फोन में एक ‘पैनिक बटन’ होगा जो आपका साथ मुश्‍किलों के समय में करेगा. इस बटन के जरिए किसी भी संकट की स्थिति में आसानी फोन किया जा सकेगा. एक तरह से यह बटन आपातस्थिति में फोन (इमरजेंसी कॉल) करने का जरिया होगा.

यही नहीं एक जनवरी 2018 से सभी फोनों में जीपीएस नैविगेशन सिस्टम भी अनिवार्य कर दिया गया है. दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि 2018 की शुरुआत से बिकने वाले सभी फोनो में जीवीएस नैविगेशन सिस्टम बना बनाया होना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola