भारत- पाक शांति वार्ता निलंबित नहीं हुई है : विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली : भारत के विदेश मंत्रालय ने आज भारत-पाक के बीच चल रहे शांति वार्ता को लेकर बड़ा बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि भारत व पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता निलंबित नहीं हुई है. गौरतलब है कि पिछले दिनों पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने अपने बयान […]
नयी दिल्ली : भारत के विदेश मंत्रालय ने आज भारत-पाक के बीच चल रहे शांति वार्ता को लेकर बड़ा बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि भारत व पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता निलंबित नहीं हुई है. गौरतलब है कि पिछले दिनों पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने अपने बयान में यह संकेत दिया था कि भारत व पाकिस्तान के बीच चल रहा वार्ता प्रक्रिया स्थगित हो सकती है.
पिछले दिनों पठानकोट हमले के जांच को लेकर पाकिस्तान से जांच टीम भी आयी थी.भारतीय जांच एजेंसी एनआईए के पठानकोट हमलों की जांच को लेकर पाकिस्तान का दौरा करने के सवाल पर बासित ने कहा था कि भारत के जांच अधिकारियों को अपने यहां की यात्रा करने की इजाजत नहीं देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




