उज्जैन सड़क हादसा : 4 साल के मासूम की आंखों के सामने खत्म हुआ पूरा परिवार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2016 9:12 PM (IST)
विज्ञापन

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक भयानक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गयी. इस घटना में उसी परिवार के एक 4 साल का बच्चा बच गया. घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने गाड़ी में आग लगा दी. कैसे हुआ हादसा ? महिदपुर निवासी विनोद पालीवाल पूरे […]
विज्ञापन
उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक भयानक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गयी. इस घटना में उसी परिवार के एक 4 साल का बच्चा बच गया. घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने गाड़ी में आग लगा दी.
11 ppl of a family died& a child got injured in road accident in Ujjain,MP.Agitated locals set both vehicles on fire pic.twitter.com/prCgVYSri0
— ANI (@ANI) April 15, 2016
कैसे हुआ हादसा ?
महिदपुर निवासी विनोद पालीवाल पूरे परिवार के साथ उज्जैन स्थित सिंहस्थ गये थे. आज दोपहर पूरा परिवार सिंहस्थ मेला परिसर घूमकर अपनी जीप से वापस महिदपुर की ओर लौट रहा था. उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही डंपर ने जीप को टक्कर मार दी. जिससे जीप के परखच्चे उड़ गये. हादसा इतना भयानक था कि शव जीप में फंस गया. उन्हें निकालने के लिए जीप काटना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के सात सदस्यों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं चार सदस्यों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




