महिला से छेड़छाड़ के आरोप में कुमार विश्वास पर केस दर्ज !

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास यौन उत्पीड़न के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं. पटियाला कोर्ट ने आज उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है. इधर सूत्रों के हवाले से खबर है कि उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पटियाला कोर्ट में पीडिता […]
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास यौन उत्पीड़न के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं. पटियाला कोर्ट ने आज उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया है. इधर सूत्रों के हवाले से खबर है कि उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पटियाला कोर्ट में पीडिता ने केस दर्ज कराया था कि उनकी शिकायत पर पुलिस आप नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है.
कोर्ट ने आज इस मामले पर सुनवाई करते हुए 16 मार्च तक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश सुनाया. इधर पुलिस ने कोर्ट के सामने जो स्टेटस रिपोर्ट सौंपी है उसमें कुमार विश्वास के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




