जानें, आरएसएस के बदले हुए ड्रेस कोड पर लालू यादव की प्रतिक्रिया?

नयी दिल्ली : आरएसएस सदस्यों के यूनिफॉर्म में बदलाव की खबर के बाद लालू यादव ने कहा, ‘आरएसएस हाफ पैंट छोड़ कर फुल पैंट में गया, वो सब अप-टू-डेट हो गए हैं, सत्ता मिल गयी, फिर इनको हाफ पैंट में पहुंचाएंगे हम लोग. गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज अपने ड्रेस कोड में […]
नयी दिल्ली : आरएसएस सदस्यों के यूनिफॉर्म में बदलाव की खबर के बाद लालू यादव ने कहा, ‘आरएसएस हाफ पैंट छोड़ कर फुल पैंट में गया, वो सब अप-टू-डेट हो गए हैं, सत्ता मिल गयी, फिर इनको हाफ पैंट में पहुंचाएंगे हम लोग. गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज अपने ड्रेस कोड में बदलाव करने की घोषणा की है.
पिछले 91 साल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहचान रहे खाकी रंग के निकर अब इस संगठन के गणवेश से बाहर हो जायेंगे और समय के साथ बदलाव ला रहे संगठन की पहचान अब भूरे रंग की पतलून बनेगी. संघ की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की यहां आयोजित तीन दिवसीय सालाना बैठक में यह फैसला किया गया. संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने खाकी निकर की जगह भूरे रंग की पैंट को गणवेश में शामिल करने का निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




