ePaper

ओडिशा में 57 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

Updated at : 13 Mar 2016 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा में 57 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

मलकानगिरि (ओडिशा) : ओडिशा में नक्सलियों को उस समय ताजा झटका लगा जब 11 मिलिशिया और दो ग्राम समिति सदस्यों सहित माओवादियों से सहानुभूति रखने वाले 57 लोगों ने आज जिला पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (मलकानगिरि) माडकर संदीप सम्पाद ने कहा कि माओवादियों की कलीमेला और पाडिया दालम इकाइयों के माओवादी […]

विज्ञापन

मलकानगिरि (ओडिशा) : ओडिशा में नक्सलियों को उस समय ताजा झटका लगा जब 11 मिलिशिया और दो ग्राम समिति सदस्यों सहित माओवादियों से सहानुभूति रखने वाले 57 लोगों ने आज जिला पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया.

उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (मलकानगिरि) माडकर संदीप सम्पाद ने कहा कि माओवादियों की कलीमेला और पाडिया दालम इकाइयों के माओवादी समर्थकों ने मुख्यधारा में शामिल होने के संकल्प के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया.

उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के आंध्र ओडिशा जोनल समिति संभाग के सदस्य हैं. ये सभी चित्रांगपल्ली पंचायत के अंतर्गत तनगुडा गांव के निवासी हैं. इन 57 सदस्यों में से 11 मिलिशिया सदस्य जबकि दो गांव समिति सदस्य हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola