कन्या भ्रूणहत्या, दहेज के खिलाफ आंदोलन की जरुरत: केजरीवाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कन्या भ्रूणहत्या, दहेज और शादियों में गैरजरुरी खर्चे के खिलाफ आंदोलन का आह्वान किया और कहा कि उनकी सरकार इस तरह के अभियान का समर्थन करेगी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने महिलाओं के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कन्या भ्रूणहत्या, दहेज और शादियों में गैरजरुरी खर्चे के खिलाफ आंदोलन का आह्वान किया और कहा कि उनकी सरकार इस तरह के अभियान का समर्थन करेगी.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में ज्यादा दोषसिद्धि की जरुरत पर जोर दिया और आशा जताई कि हर कोई नये पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा के साथ काम करेगा.
उन्होंने कहा, ‘‘कन्या भ्रूणहत्या, दहेज और शादियों के दौरान गैरजरुरी खर्चे के खिलाफ आंदोलन शुरु करने की जरुरत है क्योंकि इन तीन मुद्दों से गरीब माता पिता रिण लेने और खुदकुशी के लिए मजबूर होते हैं और यह समाज में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने में अवरोधक हैं.”
केजरीवाल ने कहा, ‘‘इस अभियान को हर घर, स्कूल और कालेज में ले जाना पडेगा. इन मुद्दों पर लोगों से संवाद शुरु करना होगा और इसे सम विषम नीति की तरह सफल बनाना होगा.” उन्होंने कहा, ‘‘आपको कार्यक्रम तैयार करना होगा और दिल्ली सरकार इस तरह के अभियान का समर्थन करेगी.” केजरीवाल ने कहा कि आगामी दिल्ली बजट में सीसीटीवी कैमरे लगाने और महिला सुरक्षा दल गठित करने के लिए आवंटन किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










