पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की नई सरकार को शुभकामना दी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Feb 2016 2:06 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश में नई सरकार के शपथ लेने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रदेश की नई सरकार को शुभकामना दी और उम्मीद जाहिर की कि वह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी. इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने और सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश में नई सरकार के शपथ लेने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रदेश की नई सरकार को शुभकामना दी और उम्मीद जाहिर की कि वह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी. इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने और सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त किया था. उन्होंने राज्य के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर भी शुभाकामना दीं.

मोदी ने कई ट्वीट में कहा, ‘अरुणाचल प्रदेश की नई सरकार को मेरी शुभकामनाएं, उम्मीद करता हूं कि यह सरकार लोगों को उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करेगी.’ कांग्रेस के असंतुष्ट नेता कालिखो पुल ने राज्य में दो महीने तक चली राजनीतिक उथल पुथल के बाद कल अरुणाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं आने वाले वर्षो में राज्य के सम्पूर्ण विकास की कामना करता हूं.’ मोदी ने मिजोरम के स्थापना दिवस पर भी शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षो में मिजोरम विकास की नई उंचाइयों को छुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola