ePaper

सियाचिन में हिमस्खलन होने की आशंका से अवगत था : पर्रिकर

Updated at : 15 Feb 2016 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
सियाचिन में हिमस्खलन होने की आशंका से अवगत था : पर्रिकर

मुंबई : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि उनका मंत्रालय सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन की आशंका से अवगत था लेकिन सटीक स्थान का पता नहीं था जहां इस महीने की शुरुआत में हिमस्खलन में 10 सैनिक शहीद हो गए. पर्रिकर ने यहां ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम से इतर मीडिया को संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन

मुंबई : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि उनका मंत्रालय सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन की आशंका से अवगत था लेकिन सटीक स्थान का पता नहीं था जहां इस महीने की शुरुआत में हिमस्खलन में 10 सैनिक शहीद हो गए. पर्रिकर ने यहां ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम से इतर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन होने की आशंका थी. हालांकि, यह सूचना इस खास स्थान (जहां घटना हुई) के बारे में नहीं थी.

गौरतलब है कि एक जूनियर कमीशन प्राप्त अधिकारी (जेसीओ) सहित 10 सैनिक उस वक्त बर्फ के नीचे फंस गए थे जब तीन फरवरी को नियंत्रण रेखा के पास 19,000 फुट की उंचाई पर हिमस्खलन में अपनी चौकी के चपेट में आने पर वे बर्फ के नीचे दब गए थे. उनमें से सभी सैनिकों को पहले ही मृत घोषित कर दिया गया जबकि बचावकर्मियों ने लांस नायक हनमनथपपा कोप्पड को छह दिनों बाद बर्फ के नीचे जीवित पाया.

हालांकि बाद में 11 फरवरी को उनकी मृत्यु हो गई. पर्रिकर ने कहा कि अभी भी वह लड़ाई में होने वाली क्षति का और प्रत्येक मामले की व्यक्तिगत रुप से मासिक आधार पर निगरानी कर रहे हैं ताकि मृतकों के परिजनों को समय पर सारी राहत मिल सके. अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को एफ…16 लडाकू विमानों की आपूर्ति के बारे में आई खबर पर एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस ने इसकी प्रस्तावित आपूर्ति पर एक अधिसूचना भर जारी की है. हालांकि, हम इस मुद्दे पर अमेरिका के समक्ष आपत्ति दर्ज करा चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola