मौसम : कहां होगी बारिश, कहां गिरेंगे ओले? मौसम विभाग ने दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में 7 और 8 अप्रैल को कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 6 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 6 अप्रैल को ही पंजाब में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30–50 किमी/घंटा (झोंकों में 60 तक) की तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

विज्ञापन

7 और 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में फिर से हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी के साथ तेज हवाएं (30–50 किमी/घंटा, झोंकों में 60 तक) चल सकती हैं. 7 से 9 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश में भी ऐसा ही मौसम रहेगा.

यूपी के अलावा यहां का मौसम होगा खराब

वहीं 7-8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. यहां 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने के आसार हैं. पूर्वी यूपी में 8-9 अप्रैल को भी ऐसा मौसम रह सकता है.

इन राज्यों में भी बारिश के आसार

अगले 5 दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ गरज-चमक, बिजली और 30–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदलता रहेगा. 6 अप्रैल को मौसम थोड़ा साफ रह सकता है. 7 और 8 अप्रैल को फिर से तेज हवाओं, बादलों और बारिश का असर दिखेगा. इसके बाद 9 और 10 अप्रैल को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

राजस्थान में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 6 से 8 अप्रैल तक आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 6 अप्रैल से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और शेखावाटी इलाके में 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं, बारिश और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं. 7 अप्रैल को मौसम सबसे ज्यादा खराब रहेगा. जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें : राजस्थान में होगी बारिश, गिरेंगे ओले, अलर्ट जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola