ओडिशा के गंजाम तट पर 33 फुट लंबी स्पर्म व्हेल मृत मिली
Updated at : 04 Feb 2016 3:43 PM (IST)
विज्ञापन

बरहमपुर (ओडिशा): ओडिशा के गंजाम तट पर पॉडमपेटा के निकट 33 फीट लंबी एक स्पर्म व्हेल मृत अवस्था में मिली। पिछले सप्ताह मुंबई में इसी तरह की एक घटना देखने को मिली थी. बरहमपुर के प्रभागीय वन अधिकारी ए के बेहरा ने कहा ‘‘हम लोग इसकी मौत की वजह नहीं जानते हैं. हो सकता है […]
विज्ञापन
बरहमपुर (ओडिशा): ओडिशा के गंजाम तट पर पॉडमपेटा के निकट 33 फीट लंबी एक स्पर्म व्हेल मृत अवस्था में मिली। पिछले सप्ताह मुंबई में इसी तरह की एक घटना देखने को मिली थी.
बरहमपुर के प्रभागीय वन अधिकारी ए के बेहरा ने कहा ‘‘हम लोग इसकी मौत की वजह नहीं जानते हैं. हो सकता है कि व्हेल की मौत दो दिन पहले हुई और वह बहकर कल यहां पहुंची हो।” बरहमपुर विश्वविद्यालय के समुद्र विज्ञान विभाग के प्रोफेसर के सी साहू ने कहा ‘‘हो सकता है कि मछली पकडने वाले ट्रॉलर से आघात लगने के कारण इसकी मौत हुई हो।” गंजाम जिले के सी टर्टल प्रोटेक्शन कमिटी के सचिव रवींद्र साहू ने कहा कि स्थानीय लोगों ने व्हेल को तट पर मृत देखा और अधिकारियों को सूचित किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




