भारत ने विकसित की जीका की पहली वैक्सीन
Updated at : 03 Feb 2016 5:24 PM (IST)
विज्ञापन

हैदराबाद : टीका और दवाइयां बनाने वाली हैदराबाद की एक कंपनी भारत बायोटेक ने आज दावा किया कि उसने खतरनाक जीका वायरस से मुकाबले में सक्षम टीका विकसित करने की दिशा में कामयाबी हासिल की है. जीका वायरस मच्छरों के कारण पैदा होता है और यह नवजात बच्चों को गंभीर रुप से प्रभावित करता है. […]
विज्ञापन
हैदराबाद : टीका और दवाइयां बनाने वाली हैदराबाद की एक कंपनी भारत बायोटेक ने आज दावा किया कि उसने खतरनाक जीका वायरस से मुकाबले में सक्षम टीका विकसित करने की दिशा में कामयाबी हासिल की है. जीका वायरस मच्छरों के कारण पैदा होता है और यह नवजात बच्चों को गंभीर रुप से प्रभावित करता है.
भारत बायोटेक के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने कहा कि इस कंपनी में दुनिया के सर्वाधिक प्रतिभाशाली लोग में से कुछ लोग काम करते हैं और कंपनी ने एक साल पहले जीका वायरस पर काम करना शुरु किया था.
उन्होंने कहा हम समझते हैं कि हमने जीका का टीका ‘‘जीकावैक” विकसित करने की दिशा में शुरुआती प्रगति की है और जीका टीके के भावी उपचार के लिए वैश्विक पेटेंट की खातिर आवेदन करने वालों में हम संभवत: सबसे पहले हैं.
उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जीका अब 23 देशों में मौजूद है और ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां जन्म की विकृतियों के 3,530 मामलों की खबर है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जीकावैक के आगमन के बारे में दुनिया को जल्दी ही जानकारी दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




