पुलवामा: भारतीय जवानों ने मुठभेड़ में दो आतंकी को किया ढेर

Updated at : 20 Jan 2016 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
पुलवामा: भारतीय जवानों ने मुठभेड़ में दो आतंकी को किया ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के नैना बातापोरा गांव में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों ने लश्कर के दो आतंकवादियों को मार गिराया है. मुठभेड़ मंगलवार शाम से ही जारी थी. फिलहाल गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ फिर एक बार शुरू हुई जिसके बाद […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के नैना बातापोरा गांव में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों ने लश्कर के दो आतंकवादियों को मार गिराया है. मुठभेड़ मंगलवार शाम से ही जारी थी. फिलहाल गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ फिर एक बार शुरू हुई जिसके बाद भारतीय जवानों ने मोर्चा संभालते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया. आपको बता दें कि मंगलवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी लेकिन रात को ऑपरेशन रोक दिया गया.

एक पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में मंगलवार को जानकारी दी थी कि 53 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के जवानों ने नैना बातापोरा गांव को मंगलवार शाम घेर लिया क्योंकि ऐसी सूचना मिली थी कि इलाके में आतंकवादी मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी उस घर की ओर बढ रहे थे जहां आतंकवादियों के होने का अंदेशा था उसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola