1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल जैकब का निधन

नयी दिल्ली : 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद ढाका में पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण का रास्ता हमवार करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल जे एफ आर जैकब (सेवानिवृत्त) का आज निधन हो गया. सेना के सूत्रों ने बताया कि 92 वर्षीय जैकब ने लंबी बीमारी के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली. वर्ष 1923 में जन्मे […]
नयी दिल्ली : 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद ढाका में पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण का रास्ता हमवार करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल जे एफ आर जैकब (सेवानिवृत्त) का आज निधन हो गया. सेना के सूत्रों ने बताया कि 92 वर्षीय जैकब ने लंबी बीमारी के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली. वर्ष 1923 में जन्मे जैकब को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत और बांग्लादेश की आजादी में उनकी शानदार भूमिका के लिए जाना जाता है.
तत्कालीन मेजर जनरल जैकब ने युद्ध के दौरान भारतीय सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं. ब्रिटिश भारत के अंतर्गत बंगाल प्रेसीडेंसी में जन्मे जैकब 19 वर्ष की उम्र में सेना में शामिल हो गये थे और 1978 में सेवानिवृत्त होने से पहले उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध और 1965 के भारत-पाकिस्तात युद्ध में अपने सैन्य जौहर दिखाए. सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने गोवा और पंजाब के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




