ePaper

झूठी कॉल करने के लिए महिला डॉक्टर पर मामला दर्ज

Updated at : 12 Jan 2016 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
झूठी कॉल करने के लिए महिला डॉक्टर पर मामला दर्ज

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक महिला डॉक्टर पर मामला दर्ज किया है जिसने कथित तौर पर झूठी कॉल करके दुबई जाने वाले एक विमान में आतंकवादियों से जुडे एक व्यक्ति की मौजूदगी का दावा किया था जिससे बीते कल यहां आईजीआई हवाई अड्डे से विमान के उडान भरने में देरी हो गयी. इंदिरा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक महिला डॉक्टर पर मामला दर्ज किया है जिसने कथित तौर पर झूठी कॉल करके दुबई जाने वाले एक विमान में आतंकवादियों से जुडे एक व्यक्ति की मौजूदगी का दावा किया था जिससे बीते कल यहां आईजीआई हवाई अड्डे से विमान के उडान भरने में देरी हो गयी.

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पुलिस उपायुक्त डी के गुप्ता का कहना है कि यह एक झूठी कॉल थी और संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. उन्होंने बताया कि फोन करने वाली महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है.

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आयी है कि फोन करने वाली महिला दक्षिण दिल्ली की एक डॉक्टर है और अलीगढ के एक व्यक्ति से उसकी कोई निजी दुश्मनी थी जिसके बारे में उसने दावा किया था कि उस व्यक्ति के ताल्लुकात आतंकवादियों से हैं.

कल इस बारे में कॉल आने के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा बलों की तैनाती करके विमान की उडान को तीन घंटे के लिए विलंबित करना पडा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola