संसद छोटे बच्चों के साथ दुष्कर्म पर कठोरतम सजा पर विचार करे : सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने देश में बच्चों के साथ बढ़ रहे बलात्कार की घटना पर चिंता जताते हुए संसद से दोषी व्यक्तियों को कठोरतम सजा देने के बारे में विचार करने को कहा है. इसके साथ ही शीर्ष न्यायालय ने कहा है कि संसद बलात्कार के संदर्भ में ‘बच्चा’ शब्द को परिभाषित करने […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने देश में बच्चों के साथ बढ़ रहे बलात्कार की घटना पर चिंता जताते हुए संसद से दोषी व्यक्तियों को कठोरतम सजा देने के बारे में विचार करने को कहा है. इसके साथ ही शीर्ष न्यायालय ने कहा है कि संसद बलात्कार के संदर्भ में ‘बच्चा’ शब्द को परिभाषित करने के बारे में भी विचार करे. कोर्ट ने कहा कि 10 साल की उम्र से कम बच्चों के साथ इस प्राकार का कृत्य क्रूर विकृति को प्रदर्शित करता है.
SC suggests parliament to think over more stringent punishment in cases where rape victim is a child.
— ANI (@ANI) January 11, 2016
यह पहली बार है जब शीर्ष न्यायालय ने 10 साल से कम उम्र के बच्चों के बीच नाबालिग और बच्चे के बीच का अंतर बताया है. दीपक मिश्रा की बेंच ने यह फैसला सुनाया है. उन्होंने कहा है कि संसद को बच्चा शब्द को दुष्कर्म के संदर्भ में अलग से परिभाषित करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




