ePaper

7 फरवरी की टॉप 20 खबरें: टीम इंडिया छठी बार चैंपियन, इस्लामाबाद आत्मघाती हमले में 31 मौतें

Updated at : 07 Feb 2026 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
7 February Top 20 News

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले में 31 लोगों की मौत, फोटो-पीटीआई

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को धूल चटाते हुए छठी बार विश्व कप अपने नाम कर लिया है. मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की तूफानी पारी खेली. भारत ने इंग्लैंड को 412 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य दिया था. इधर, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक इमामबाड़े में हुए धमाके में 31 लोगों की मौत हो गई है. आत्मघाती हमलावर ने दरवाजे के पास खुद को उड़ा लिया. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

छठी बार चैंपियन बना भारत, इंग्लैंड को चटाई धूल, वैभव का तूफानी शतक

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को पराजित कर रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप अपने नाम कर लिया है. पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. भारत एक भी मैच नहीं हारा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15 चौके 15 छक्के 175 रन, अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव का जलवा, बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया. वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच और टूर्नामेंट चुना गया. इंग्लैंड के फाल्कनर का शतक बेकार गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

गेट पर रोका तो खुद को उड़ा लिया, इस्लामाबाद आत्मघाती हमले में 31 मौत, विस्फोट के पीछे किसका हाथ?

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को हुए आत्मघाती धमाके में 31 लोगों की मौत हो गई है. हमले में 169 लोग घायल हुए हैं. यह भीषण विस्फोट इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित खदीजातुल कुबरा मस्जिद-सह-इमामबाड़ा में हुआ. पूरी खबर यहां पढ़ें.

दरभंगा मामले में SSP ने बनाई एसआईटी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा के हरिनगर गांव में हुई जातीय हिंसा के बाद विधानसभा में हंगामे के चलते प्रशासन हरकत में आया. डीएम और एसएसपी ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया. पुलिस ने कहा कि पूरे ब्राह्मण समाज पर FIR की बात गलत है और मामले की निष्पक्ष जांच जारी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4228 एकड़ में बनेगा बिहार का भव्य ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, 1302 करोड़ की लागत से तैयार होगा

सोनपुर की धरती से अब विकास की नई उड़ान शुरू होने वाली है. सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी की लंबी कोशिशों के बाद यहां 4228 एकड़ में बिहार का सबसे आधुनिक ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनने जा रहा है. 1302 करोड़ रुपये के इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों धराए असिस्टेंट डायरेक्ट, कंकड़बाग आवास से मिले 15 लाख नगद

पटना के नियोजन भवन में निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट डायरेक्ट परमजय सिंह को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. ITI संस्थानों के लिए 1.70 करोड़ जारी करने के बदले उन्होंने 10 लाख की मांग की थी. गिरफ्तारी के बाद उनके घर से 15 लाख रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. आधिकारिक ई-मेल पर आई धमकी के बाद कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में बदला गया. जांच में बिहार और दिल्ली एनसीआर से कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है. पूरी खबर नीचे पढ़ें. पूरी खबर यहां पढ़ें.

31 जनवरी से गायब हैं जयनगर के 10 बिरहोर बच्चे, पुलिस ने तेज की तलाश

जयनगर थाना क्षेत्र से 10 बिरहोर बच्चे 31 जनवरी से ही गायब हैं. अब जब पुलिस के संज्ञान में यह बात आई है तो पुलिस ने तलाश तेज कर दी है. पुलिस परिवार वाले से मिलकर पूरी जानकारी जुटा रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

बोकारो के एनसीडी विभाग में डॉक्टर नदारद, सदर अस्पताल के भरोसे कैंसर स्क्रीनिंग

झारखंड के बोकारो में एनसीडी विभाग (नन कम्यूनिकेबल डिजीज डिपार्टमेंट) बिना डॉक्टर के ही संचालित किया जा रहा है. इस विभाग की जिम्मेदारी ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की जांच करने की है. लेकिन, इस विभाग में कैंसर की स्क्रीनिंग करने के लिए सदर अस्पताल से डॉक्टरों सदर अस्पताल से डॉक्टरों को बुलाया जाता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

जनकपुरी मौत मामला: AAP सांसद संजय सिंह बोले- ‘हादसा नहीं यह हत्या है’

दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से एक शख्स हुई मौत मामले में दिल्ली सरकार ने जांच के आदेश दिए है. दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि घटना की जांच हो रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इंग्लैंड के खिलाफ लगाई सेंचुरी, बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. वैभव ने फाइनल में सबसे तेज शतक लगाने के साथ ही अंडर 19 वनडे क्रिकेट में 100 छक्के लगाने का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, हैकर्स ने कमाई पर भी किया हाथ साफ

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं. उनका 1.6 मिलियन फॉलोअर्स वाला फेसबुक पेज हैकर्स ने अपने कब्जे में ले लिया है. पेज की कमाई भी हैकर्स के खाते में जा रही है. रिंकू के भाई की शिकायत पर अलीगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार गेंदबाज हर्षित राणा अभ्यास मैच में घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि उनकी हालत अच्छी नहीं है. उनकी जगह मोहम्मद सिराज या प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के लिए ₹1.27 लाख करोड़ का बजट पेश किया

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के लिए ₹1.27 लाख करोड़ का बजट पेश किया, जिसका लक्ष्य बुनियादी ढांचे और निवेश के जरिए क्षेत्र का आधुनिकीकरण करना है. राजस्व की कमी और भारी खर्चों की चुनौतियों के बावजूद, यह बजट सतत विकास और आर्थिक स्थिरता का एक नया खाका पेश करता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

दो दिन में ₹41,000 टूटी चांदी की चमक, सोना भी हुआ सस्ता, जानें क्यों आई कीमतों में इतनी बड़ी कमी

सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 6 फरवरी को चांदी ₹13,155 गिरकर ₹2.41 लाख प्रति किलो पर आ गई है, वहीं सोना ₹1,013 सस्ता हुआ है. निवेशकों की मुनाफावसूली और घटती मांग को इस गिरावट की मुख्य वजह माना जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

Instagram की तरह WhatsApp में जल्द मिल सकता है ‘Close Friends’ फीचर, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp एक नए Close Friends फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर की मदद से आप अपना स्टेटस सिर्फ चुनिंदा लोगों के साथ शेयर कर पाएंगे. यानी अब हर स्टेटस सभी कॉन्टैक्ट्स को दिखाना जरूरी नहीं होगा, आप जिसे चाहें सिर्फ उसी को दिखा सकेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

क्या साइड-बाय-साइड फ्रिज आपके घर के लिए सही है? खरीदने से पहले जान लें ये 3 सवालों का जवाब

साइड-बाय-साइड फ्रिज दिखने में स्टाइलिश और प्रीमियम तो लगते हैं, लेकिन क्या ये आपके किचन और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सही हैं? आइए इन्हीं सवालों को जवाब जनने की कोशिश करते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3 बार फेल होने पर घबराई नहीं, रैंक 75 लाकर IAS बनीं सुरभि

यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी करने में कई कैंडिडेट्स को वर्षों लग जाते हैं इसके बाद असफलता मिलने पर हिम्मत हारकर बैठ जाते हैं. वहीं, एक नाम सुरभि सिंगला का सामने आता है जिन्होंने फेल होने से घबराया नहीं और UPSC में रैंक 75 लाकर सफलता हासिल की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

रिलीज से पहले ही यश की ‘टॉक्सिक’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 120 करोड़ की डील

Toxic Movie: रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आंध्र और तेलंगाना राइट्स 120 करोड़ में बिके. डिस्ट्रीब्यूशन डील ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

पहली बार ऑन स्क्रीन साथ दिखेंगी बॉलीवुड की ये जोड़ियां, हर फिल्म में दिखेगा फ्रेश रोमांस

New On Screen Couples: 2026 में बॉलीवुड नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियों से भरा रहने वाला है. रणबीर-साई पल्लवी से लेकर शाहिद-तृप्ति तक, कई फ्रेश जोड़ी पहली बार साथ नजर आएंगे. अलग-अलग जॉनर की इन फिल्मों में नई केमिस्ट्री दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola