क्या साइड-बाय-साइड फ्रिज आपके घर के लिए सही है? खरीदने से पहले जान लें ये 3 सवालों का जवाब
Published by : Ankit Anand Updated At : 06 Feb 2026 6:45 PM
साइड-बाय-साइड फ्रिज
साइड-बाय-साइड फ्रिज दिखने में स्टाइलिश और प्रीमियम तो लगते हैं, लेकिन क्या ये आपके किचन और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सही हैं? आइए इन्हीं सवालों को जवाब जनने की कोशिश करते हैं.
साइड-बाय-साइड फ्रिज हमेशा से लोगों का ध्यान खींचते रहे हैं. उनकी लंबी डबल डोर डिजाइन और स्टाइलिश लुक किचन को तुरंत प्रीमियम फील दे देता है. लेकिन सिर्फ दिखने में अच्छे होना ही काफी नहीं है. असली सवाल ये है कि क्या ये भारतीय घरों के लिए सच में काम के होते हैं? हमारे यहां किचन अक्सर छोटे होते हैं, खाना बनाने में बड़े-बड़े बर्तन इस्तेमाल होते हैं और लोग एक साथ ज्यादा राशन स्टोर करके रखते हैं. आइए आज जानने की कोशिश करते हैं कि क्या साइड-बाय-साइड फ्रिज इंडियन किचन और रोजमर्रा की जररतों के हिसाब से सही ऑप्शन हैं या सिर्फ दिखावे के लिए अच्छे लगते हैं.
क्या साइड-बाय-साइड फ्रिज इंडियन किचन के लिए सही ऑप्शन है?
अगर आप साइड-बाय-साइड फ्रिज लेने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले अपनी किचन की जगह जरूर देख लें. ऐसे फ्रिज की चौड़ाई सिंगल या डबल डोर फ्रिज से ज्यादा होती है. अगर आपका किचन थोड़ा छोटा है तो ये दिक्कत दे सकती है. इसलिए फ्रिज रखने की जगह, दरवाजा खुलने की स्पेस और हवा आने-जाने की जगह ठीक से नाप लें. अगर किचन में दोनों दरवाजे आराम से खुल सकते हैं, तो यह बढ़िया ऑप्शन रहेगा.
क्या साइड-बाय-साइड फ्रिज में बड़े बर्तन रखा जा सकता है?
ये बात अक्सर लोगों के दिमाग में आती है क्योंकि भारतीय खाना बनाने में बड़े बर्तन और चौड़े डिब्बे इस्तेमाल होते हैं. साइड-बाय-साइड फ्रिज में ऊंचाई में तो काफी जगह मिल जाती है, लेकिन शेल्फ थोड़े तंग होते हैं. रोजमर्रा के सामान को रखने में तो फ्रिज बढ़िया है. लेकिन बड़ी कड़ाही, प्रेशर कुकर या बड़े कंटेनर रखने के लिए शेल्फ को एडजस्ट करना पड़ सकता है.
क्या साइड-बाय-साइड फ्रिज ज्यादा बिजली खपत करते हैं?
साइड-बाय-साइड फ्रिज थोड़े बड़े होते हैं और इनमें नए-नए फीचर्स भी मिलते हैं. इसलिए ये थोड़ी ज्यादा बिजली खा सकते हैं. लेकिन अगर ये इन्वर्टर कम्प्रेसर वाले हों या हाई स्टार रेटिंग वाले हों, तो बिजली की खपत काबू में रहती है. असली फर्क तो आपके यूज और फ्रिज खोलने-बंद करने की आदतों पर पड़ता है.
प्रभात खबर पर पहली बार अनुभव सिन्हा बेबाक पीएम मोदी से राष्ट्रवाद तक सब पर खुलकर बोले. फुल पॉडकास्ट जल्द

यह भी पढ़ें: क्या आपको पता है फ्रिज को डिफ्रॉस्ट करने का सही तरीका? जान लें वरना एक गलती करवा देगी हजारों का नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










