वैभव सूर्यवंशी का तूफान, वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई सेंचुरी, बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated at : 06 Feb 2026 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi Record

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi Century: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. वैभव ने फाइनल में सबसे तेज शतक लगाने के साथ ही अंडर 19 वनडे क्रिकेट में 100 छक्के लगाने का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi Century: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 (U19 World Cup 2026) के फाइनल मुकाबले में आज वह हुआ जो क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया था. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में अपने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि पूरी दुनिया देखती रह गई. वैभव ने मैदान पर कदम रखते ही इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली. उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेलकर भारत को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. उनकी इस पारी ने न केवल फैंस का दिल जीता, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.

फाइनल में सबसे तेज शतक का महा-रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते ही आक्रामक रुख अपनाया और इंग्लैंड के हर गेंदबाज की धुलाई की. उन्होंने महज 55 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया. इसके साथ ही वह अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इतनी कम उम्र में और इतने बड़े मंच पर, जहा अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों के पसीने छूट जाते हैं, वहा वैभव ने बिना किसी दबाव के यह कारनामा कर दिखाया. शतक पूरा करने के बाद तो उनका बल्ला और भी ज्यादा आग उगलने लगा और उन्होंने अगले 50 रन सिर्फ 16 बॉल में जोड़ दिए.

सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने वाले खिलाड़ी

इस धमाकेदार पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उनकी उम्र और उनके खेल की समझ ने क्रिकेट दिग्गजों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. 80 गेंदों पर 175 रन की उनकी पारी हमेशा याद रखी जाएगी. उनके बल्ले से कुल 15 चौके और 15 आसमानी छक्के निकले, जिसने इंग्लैंड की फील्डिंग को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया.

छक्कों की बरसात, वर्ल्ड कप का नया किंग

वैभव सिर्फ रन मशीन नहीं बने, बल्कि उन्होंने सिक्सर किंग का खिताब भी अपने नाम कर लिया. वह अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इतना ही नहीं, इस पूरे टूर्नामेंट यानी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अब वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है. 

वनडे में 100 छक्कों का अनोखा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी के दौरान एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जो आज तक कोई नहीं कर पाया. उन्होंने अंडर 19 वनडे क्रिकेट के इतिहास में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. वह 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं. यह आंकड़ा बताता है कि वैभव किस दर्जे के खिलाड़ी हैं और उनमें कितनी क्षमता है. फाइनल जैसे हाई-प्रेशर मैच में 175 रन बनाना और रिकॉर्ड्स की लाइन लगा देना, यह बताता है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है.

ये भी पढ़ें-

बिहार के लाल का धमाल, वैभव ने वर्ल्ड कप फाइनल में खेली 175 रन की पारी

फाइनल में भारत ने जीता टॉस,इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

भारत-पाक मैच पर मचा बवाल, इरफान बोले- पाकिस्तान सरकार लेगी यू-टर्न, मैदान पर फिर हारेगी

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola